Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जिले में दिन को उमस के बाद रात में तेज बारिश हुई।

Default Featured Image

जिले में शनिवार को दिन में उमस के बाद रात में तेज बारिश हुई। बारिश रात 9.30 बजे से शुरू हुई। जिले में 24 घंटे में 19.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा जावरा में 50 मिमी, सैलाना में 33 मिमी बारिश हो गई। इधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। रविवार को जिले में कहीं-कहीं बारिश संभव है।