Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजधानी रांची में अब तक 13,242 कोरोना संक्रमित मिले

राज्य के विभिन्न जिलों के कोविड-19 अस्पतालों में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से 24 प्रतिशत कोरोना के सक्रिय मरीज बच गए हैं जिनका इलाज जारी है। अब तक मिले 61,474 कोरोना पॉजिटिव केस में से 46,583 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 609 मरीजों की मौत हो चुकी है। यानी विभिन्न कोविड अस्पतालों में 14,283 मरीजों का इलाज जारी है।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 1014 नए कोरोना के मरीज मिले हैं जबकि 13 लोगों की मौत भी हुई है। रविवार को जमशेदपुर में सात, गोड्डा-चाईबासा में दो-दो और रांची-धनबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। नए मरीजों में रांची से 399, बोकारो से 7, चतरा से 2, देवघर से 12, धनबाद से 68, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 115, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 24, गोड्डा से 13, गुमला से 24, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से 10, खूंटी से 12, कोडरमा से 26, लातेहार से 18, लोहरदगा से 25, पाकुड़ से 10, पलामू से 25, रामगढ़ से 16, सहिबगंज से 6, सराईकेला से 61, सिमडेगा से 33, पश्चिमी सिंहभूम से 46 संक्रमित शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि रविवार को राज्य में 1509 मरीज ठीक भी हुए। इनमें 570 रांची के हैं। अब राज्य में 61,474 में से 46,583 यानी 75.77 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।