Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण कार्यक्त्रम आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय प्लस—टू ली अकादमी उच्च विद्यालय परिसर में विधायक विद्यासागर केशरी की अगुवाई में वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्र , विधानसभा विस्तारक प्रीतम कुमार,शिवराम शर्मा,अभिनंदन शशि,प्रदीप कर्ण, प्रमोद पासवान, प्रसन्नजीत चौधरी, अमित सोनी,आनंद भगत, आशुतोष परासर,मोहन दास ,अमित निराला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।