Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की।

मप्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते 24 घंटे में 2552 मरीज मिल चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। इसके अलावा शुक्रवार को शिवपुरी में लहसुन से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। वहीं विदिश में बेतना नदी में नहाते वक्त डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रदेश की अन्य ताजा अपडेट खबरें इस प्रकार है –

प्रदेश के 22 लाख किसानों को फसल बीमा की 4688 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। शुक्रवार को कालिदास अकादमी में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की। कोरोना संकट के कारण चुनिंदा किसानों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने माधवनगर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बने आइसीयू वार्ड का भी लोकार्पण किया।