Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेशभर में उपजे विरोध के बीच केंद्र ने खरीफ सीजन में धान खरीदी शुरू कर दी है।

Default Featured Image

28 सितम्बर से धान की खरीद के लिए सभी राज्यों को अनुमति दी है। केरल, पंजाब और हरियाणा में पहले से ही धान की खरीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ में करीब 60 लाख टन धान खरीदेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने एनसीडीसी के लिए करीब 9 हजार करोेड़ रुपए मंजूर किए है। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू होगी। खाद्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्र ने देश के सर्वाधिक धान उत्पादक तीन राज्यों छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना में एमएसपी के तहत खरीदी करने कहा है। ये तीनों ही राज्य देश की जरूरत का 75 फीसदी धान उत्पादन करते हैं। इनमें सर्वाधिक राशि 9 हजार करोड़ छत्तीसगढ़ के लिए मंजूर की गई है। छत्तीसगढ़ से करीब 60 लाख टन धान खरीदी का फैसला किया था। इससे राज्य सरकार की एक बड़ी समस्या दूर हो गई है। बीते सालों में केंद्रीय पूल में कम खरीदी किए जाने से राज्य के पास बड़ी मात्रा में धान रह जाता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होते रहे हैं। पिछले ही साल करीब 31 लाख टन धान राज्य के पास रह गया था। राज्य में इस साल करीब 19 लाख किसानों से धान की खरीदी की जानी है। यह खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है।