Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पीएम मोदी कृषि कानूनों का विरोध करने वाले विपक्ष पर बरसे कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोलंगनाला (Solang Nala) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को अटल टनल (Atal Tunnel) के लोकार्पण की बहुत बहुत बधाई। अटल जी जब मनाली आते थे, तो उनसे यहां के विकास को लेकर बहुत बातचीत होती थी। वो यहां मूलभूत सुविधाओं, पर्यटन की बहुत चिंता करते थे।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के लगभग सवा 10 करोड़ किसान परिवारों के खाते में अब तक करीब 1 लाख करोड़ रुपए जमा किया जा चुका है। इसमें हिमाचल के सवा 9 लाख किसान परिवारों के बैंक खाते में भी लगभग 1000 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।

कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने वाले कहते हैं कि यथास्थिति बनाये रखो, पिछली सदी में जीना है जीने दो। लेकिन देश आज परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए ही कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कानूनों में ऐतिहासिक सुधार किया गया है।

देश में आज जो रिफॉर्म किए जा रहे हैं, उन्होंने ऐसे लोगों को परेशान कर दिया है, जिन्होंने हमेशा सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के लिए काम किया। सदी बदल गई, लेकिन उनकी सोच नहीं बदली। अब सदी बदल गई है, सोच भी बदलनी है।