Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञानियों ने लेमन ग्रास-एक विकसित की

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञानियों ने लेमन ग्रास-एक विकसित की है। इस नींबू घास की खासियत यह है कि इसमें 82 फीसद तक खुशबू है, जबकि आमतौर पर लेमन ग्रास में 70 से 77 फीसद तक ही खुशबू होती है। कृषि विवि के कुलपति डॉ. एसके पाटिल ने बताया कि लेमन ग्रास की नई किस्म विकसित करने के बाद विवि के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किसान अब इसका फायदा भी उठा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के मार्गदर्शन में 12 एकड़ में किसान लेमन ग्रास की फसल सामूहिक रूप से ले रहे हैं। लेमन ग्रास पोएसी परिवार का बहुवर्षीय पौधा है। इसकी पत्तियों का आसवन के जरिए तेल निकाला जाता है। लेमन ग्रास में पाए जाने वाली अधिक खुशबू रासायनिक तत्व सिट्रेल-ए और सिट्रेल-बी से आती है। लेमन ग्रास का प्रमुख रूप से इस्तेमाल सिट्रेनेला तेल बनाने में किया जाता है।