Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक रविन्द्र भेेंडिया का रविवार को निधन हो गया।

रिटायर्ड आईजी और मंत्री अनिला भेंडिया के पति रविन्द्र भेंडिया का निधन वे राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति थे। पिछले दिनों रविंद्र भेंडिया कोरोना से पीड़ित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके बाद कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाद में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया।

मूल रूप से बालोद जिले के रहने वाले भेंडिया तीन वर्ष पूर्व ही पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनकी सक्रियता को देखते हुए रिटायरमेंट के बाद उनके राजनीति में प्रवेश और चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी अनीला भेंडिया को डौंडीलोहारा से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में अनीला डोंगरगांव से जीतकर विधानसभा पहुंचीं और महिला बाल विकास मंत्री का दायित्व उन्हें मिला है।