Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भोपाल में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए।

बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए। इसमें सीएम हाउस से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बीएमएचआरसी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एम्स से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। जीएमसी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। थाना मिसरोद से एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। थाना छोला मंदिर से एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। पुलिस लाइंस नेहरू नगर में 5 लोग संक्रमित निकले हैं। चार इमली में 4 लोग संक्रमित निकले हैं। एलआईजी कोटरा में 5 लोग संक्रमित निकले हैं। इस तरह शहर में कोरोना के अब तक कुल मरीजों की संख्या 19223 हो गई है। कोरोना से अब तक 16543 ठीक होकर घर रवाना हो गए हैं। कोरोना से कुल 415 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक शहर में 2,80,258 सैंपल लिए गए हैं।