Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

टाटा ने हैरियर डार्क एडिशन में नया और सस्ता वेरिएंट XT लॉन्च किया

Default Featured Image

टाटा ने अपनी फ्लैगशिप SUV हैरियर के डार्क एडिशन के XT वेरिएंट लॉन्च किए हैं। पहले ये SUV डार्क एडिशन के दो वेरिएंट XZ और XZ+ में मिल रही थी, लेकिन अब इसके XT और XT+ वेरिएंट भी मिलेंगे। XT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपए और XT+ वेरिएंट में एक्स-शोरूम कीमत 17.30 लाख रुपए है। यानी डार्क एडिशन में XT अब सबसे सस्ता वेरिएंट है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में XT+ की कीमत 21,000 रुपए ज्यादा है।

अब इस एसयूवी को कुल 19 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसे डीजल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। हालांकि, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट हैरियर XE डीजल MT की एक्स-शोरूम कीमत 13.84 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वेरिएंट हैरियर XZA+ डार्क एडिशन डीजल AT की एक्स-शोरूम कीमत 20.30 लाख रुपए है।