राज्य में गुरुवार को 2472 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा कि रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इस बात की जानकारी स्वयं उन्होंने ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों से अपना ख्याल रखते हुए आवश्यकतानुसार जांच कराने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि 2539 स्वस्थ और 40 की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में 244, रायगढ़ में 241, कोरबा में 210, जांजगीर-चाम्पा में 204, दुर्ग में 132 समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल है। स्वस्थ होने वालों में 557 अस्पताल से डिस्चार्ज और 1982 मरीजों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। प्रदेश 24 घंटे में 23, 090 सैंपल जांचे गए हैं। वहीं अब तक 14 लाख 89 हजार 421 सैंपल जांच में एक लाख 55 हजार 989 मरीज पाजिटिव मिले हैं। इसमें से 27 हजार 693 मरीजों का इलाज चल रहा है।
More Stories
सीजी ब्रेकिंग: कृषि अधिकारी के घर में अचानक लगी आग, तूफान, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मोर्चा
आज सवाई मानसिंह शताब्दी में लड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स
झारखंड की सुगबुगाहट के बाद पुलिस फोर्स, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन ऑपरेशन सर्च किया