Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।