दो तीन दिनों तक रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान जिले में न्यूनतम तापमान के 17 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे रात में ठंड का एहसास थाेड़ा कम होगा। शनिवार को भी सुबह से धूप खिली रही। इस दौरान धनबाद शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापामान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आबोहवा में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से में बने लो प्रेशर से म्यांमार और बांग्लादेश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है। इससे खाड़ी के बादलों की आवाजाही होगी जिस वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसका प्रभाव दो नवंबर के बाद खत्म होने की संभावना है। इसके बाद तीन नवंबर से शाम ढलने के बाद फिर गुलाबी ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर रहने का अनुमान जताया गया है।
More Stories
झारखंड में 18 से नामांकन शुरू हुआ, चॉकलेट ने भी नामांकन की तारीख तय कर दी
धर्म विशेष के सीलबंद पश्चिम बंगाल की नौसेना पर कारवाई में पुलिस ने दो को जेल भेज दिया
झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन, बाथरूम में डूबे हुए थे भावुक