Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्‍टेज से बाहर निकला झारखंड, अब एक लाख आबादी पर मात्र 14 मरीज

झारखंड कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्टेज से बाहर निकल गया है। पांच माह बाद झारखंड राज्‍य क्रिटिकल स्टेज से बाहर आया है। आइसीएमआर एक लाख की आबादी पर 15 एक्टिव केस होने को क्रिटिकल मानता है। झारखंड में अब एक लाख की आबादी पर 14 मरीज ही संक्रमित हैं। जिलों की बात करें तो झारखंड के 4 जिले रांची, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी तथा सरायकेला खरसावां को छोड़कर सभी जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर आ गए हैं।