Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची विश्‍वविद्यालय में दिसंबर में शुरू होगा इंटर कॉलेज युवा महोत्‍सव

Default Featured Image

रांची विश्वविद्यालय दिसंबर माह में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव आयोजित करने का मन बना रही है।  रांची विश्वविद्यालय ने अपना सांस्कृतिक और खेलकूद  कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसे निर्मला कॉलेज को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि समन्वय का अभाव उत्पन्न ना हो। सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

दूसरी तरफ भारतीय विश्‍वविद्यालय संघ (एआइयू) की ओर से विश्वविद्यालयों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सांस्कृतिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। इस वजह कार्यक्रम शुरू करने के लिए निर्धारित तिथि तय नहीं हुई है। वही विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजन पर विचार कर रहा है।

जैसे ही एआइयू की ओर से कैलेंडर जारी किया जाएगा, वैसे ही कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से हर वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालय हिस्सा लेते हैं।