शहर के एमजीएम और सदर अस्पताल में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की चल रही छंटनी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने गुरुवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापम सौपा। बताया स्वास्थ्य कर्मियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग एवं अन्य कर्मचारी शामिल हैं, यह कदम बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है जो लोग अपनी जान की परवाह ना करते हुए लगातार लोगों की जान बचाने की काम कर रहे थे।
उन लोगों के साथ इतना बड़ा अन्याय यह झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है एक तरफ झारखंड सरकार कहती है कि हम गरीबों को इस कोविड-19 काल में सहायता दे रहे हैं। दूसरी तरफ जो लोग इस कोविड-19 काल में लोगों का जान बचाने का काम किए अपनी जान की परवाह ना करते हैं। उन्हीं को आज दर-दर भटकने के लिए 157 आउटसोर्स कर्मियों को काम से हटाये जा रहा है। झारखंड सरकार ऐसा कोई भी कदम ना उठाएं जिससे इन कर्मियों के सम्मान से खिलवाड़ हो। ऐसा हुआ तो भाजपा आआंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पार्टी के ओम प्रकाश रजक, संजय रजक, हीरा लाल रजक, विजय किशोर और अन्य शामिल थे।
More Stories
गर्मी का खतरा:झारखंड में केजी से 8वीं तक स्कूल बंद करने का ऑर्डर
जैक 12वीं के त्रिगुण अनुपात का रिजल्ट जारी,लड़कियों ने मारी बाजी
हेमन्त सोरेन सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर की याचिका पर एचडीएफसी बैंक को नोटिस जारी किया है