Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अखिल झारखंड छात्र संघ ने किया महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके की निंदा की गई।

मौके पर हेमंत पाठक ने कहा कि अर्णव गोस्वामी पर जिस तरह से कार्रवाई हुई वह पूरी तरह से गलत है। वह व्यक्ति सही बोलने की हिम्मत रखता है तथा हिंदुत्व की बात को मजबूती के साथ रखता है। इस तरह का आपातकाल भारत बर्दास्त नहींं करेगा। हमारे बुजुर्गों ने आपातकाल देखा था। उद्धव ओर सोनिया की सरकार ने फिर एक बार आपातकाल दिखाने का प्रयास किया। आजसू छात्र संघ राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है कि महाराष्ट्र में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगाया जाए क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।