Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वसुंधरा की बड़ी सौगात, महिला सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए महिला सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के आदेश जारी कर दिये हैं। बता दें कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 साल का अनुभव है और स्नातक तक शिक्षित हैं, उन्हें सुपरवाइर बनने का मौका मिलेगा।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधबाला शर्मा ने बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गई घोषणा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाङी कार्यकर्ताओं से 50 प्रतिशत पद महिला सुपरवाइज़र की भर्ती के आदेश जारी कर आंगनबाङी कार्यकर्ताओं को विशेष तोहफ़ा दिया है और बताया की शीघ्र ही आंगनबाङी केन्द्रों पर आने वाले नौनिहालों को दूध भी पिलाया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी महिलाओं को सुपरवाइजर भर्ती का काफी सालों से इंतजार था, जिसको तत्कालीन अशोक गहलोत की सरकार ने अनसुना कर दिया था, हमारी मांग वसुंधरा सरकार ने पूरी की है।