Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जमशेदपुर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू के साथ दो गिरफ्तार

मानगो थाना पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा बेचते वीरेन प्रमाणिक और मुजफ्फर आलम को गिरफ्तार किया है। इनकी दुकानों से गुटखा, तंबाकू, खैनी और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी रामवचन प्रसाद की शिकायत पर सरकारी आदेश का उल्लंघन किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गौरतलब है झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा रखा है।

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के बोड़ाम निवासी खेतु महतो की घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर बक्सा में रखे सोने के सिक्का, नकद रुपए और जेवरात चुरा ली। बोड़ाम थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। शहर और ग्रामीण इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

जासं, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह निवासी मो. आरिफ पर युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया। सभी भाग निकले। घायल ने बताया वह बीएमसी मैदान में फुटबाल खेल रहा था। मेराज से उसकी बकझक हुई। रात को उसे अकेला देख साहिल, सद्दू, सन्नी और अन्य चार-पांच लड़कों के साथ मिलकर चापड़ से हमला कर दिया।

जासं, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र करनडीह चौक पर मंगलवार देर रात एक 407 वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। गनीमत रही स्कूटी सवार को कुछ नहीं हुआ। वह बच गया। दोनों वाहन के चालकों के बीच नोंक-झोंक हो गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए।