Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शासकीय कर्मचारियों के खातों में पहुंचने लगी त्योहार अग्रिम राशि, खुशी से मनेगी दीपावली

भोपाल के पांच हजार से अधिक शासकीय कर्मचारियों के खाते में दस हजार रुपये त्योहार अग्रिम राशि आ चुकी है। बाकी के कर्मचारियों के खाते में राशि डालने की प्रक्रिया जारी है। अब ये कर्मचारी खुशी से दीपावली मना सकेंगे। यह राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है।

बता दें कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को बिना ब्याज के दस हजार रुपये त्योहार अग्रिम देने की घोषणा की थी। राज्‍य शासन ने यह राशि देना चालू कर दिया है। अभी तक प्रदेश के हजारों शासकीय कर्मचारियों के खाते में त्‍योहार अग्रिम की यह राशि पहुंच चुकी है। मप्र संविदा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश राठौर ने उनके व अन्य कर्मचारियों के खाते में राशि आने की पुष्टि की है।

यह अग्रिम चालीस हजार स्र्पये से कम वेतन वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा। मप्र कर्मचारी आयोग के सदस्य वीरेंद्र खोंगल के मुताबिक प्रदेश में इस केटेगरी में आने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब तीन लाख है, जिन्हें यह लाभ मिलना है।