Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जमशेदपुर में 7 हजार हेक्टेयर भूमि पर होगी सरसों की खेती

Default Featured Image

 किसानों काे मालामाल करने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। पूर्वी सिंहभूम जिले में पहली बार किसानों को निश्शुल्क नकदी फसल सरसों के 350 क्विंटल बीज बांटे जाएंगे। राजस्थान, पंजाब, गुजरात  में किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के बाद झारखंड सरकार भी सरसों की खेती करा रही है।इस संबंध में जानकारी दते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी ने बताया कि पहली बार 7000 हेक्टेयर खेत में सरसो की खेती की जा रही है। इसके लिए इच्छुक किसानों को दो किलो प्रति एकड़ के हिसाब से निश्शुल्क सरसो के बीज का वितरण किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन माह में सरसो तैयार हो जाएगा।

दो किलो सरसों के बीज से प्रति एकड़ लगभग 10 क्विंटल सरसो की उपज होगी। इससे किसानों को सरसों की खेती से बंपर कमाई साबित होगी। सरसो के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक तो सरकार ने इस बार सरसों की कीमतों में 225 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी 4650 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।

यदि किसान अपने दो एकड़ खेत में सरसो लगाते हैं ताे नकद एक लाख रुपये की कमाई हो सकती है। यही नहीं सरकार ने सरसों तेल में किसी भी प्रकार का अन्य खाद्य तेल मिलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है, इसके कारण तेल मिलों में सरसों की डिमांड बढ़ेगी। इससे किसानों को दो तरफा लाभ मिल सकेगा जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी ने बताया कि सभी प्रखंडों में सरसो बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान अपने जरुरत के हिसाब से प्रखंड कृषि कार्यालय से सरसो की बीज निश्शुल्क ले सकते है।