Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड के इस सेंट्रल जेल में सात महिला बंदी कर रहीं छठ, जेल प्रबंधन ने की व्यवस्था

Default Featured Image

काेल्हान प्रमंडल के घाघीडीह सेंट्रल जेल में सात महिला बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कर रही हैं। बुधवार को नहाय-खाय के साथ इसकी तैयारी शुरू हो गई। इधर, जेल प्रबंधन छठव्रतियों की हर संभव मदद कर रहा है। इनके लिए विशेष तौर पर जेल में दो छठ घाट बनाएं गए हैं। दोनों घाटों में पानी भरे जाएंगे। यही नहीं जेल में विद्युत सज्जा भी की जाएगी। खरना में महिला कक्ष में सामूहिक खीर-पूडी की व्यवस्था की जाती है। नहाय-खाय के दिन लौकी-भात का इंतजाम होता है।

प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हा से लेकर आम की लकड़ी व दूसरे जरूरत के इंतजाम जेल प्रशासन की ओर से होता है। बंदियों की स्वजनों की ओर से फल और पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जेल के बंदी भक्ति में सरोबार है जो खुद व्रत नहीं कर रख रहे है। वे छठ कर रहे व्रतियों की मदद कर रहे है। बंदी जेल परिसर की साफ-सफाई और उसे सजाने में लगे है। सूर्योपासना का व्रत भक्तिपूर्वक कर रहे है। जेलर अंजन श्रीवास्तव ने बताया दो पुरुष बंदी भी छठ करने वाले थे, लेेकिन क्वारटाइंन सेंटर में हाेने के कारण दोनों को पूजा की अनुमति नहीं दी गई। फल-फूल और वस्त्र जेल प्रशासन की अोर से व्रतियों को उपलब्ध कराएं जा रहे है। पिछले वर्ष 19 बंदियों ने छठ व्रत किया था।