Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में नक्सलियों ने बंद के दौरान ड्राइवर को मारी गोली, ट्रक में लगाई आग

Default Featured Image

रांची/खूंटी, जेएनएन। झारखंड बंद के दौरान खूंटी में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक ट्रक ड्राइवर जागो सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ट्रक में फेंक दिया और उसमे आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं, कई जिलों में बंद का व्यापक असर दिखा तो कुछ जिलों में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।
जानकारी के अनुसार, राउलकेला से जमशेदपुर पाइप लेकर ट्रक चालक जागो सिंह जा रहा था। खूंटी-तमाड नेशनल हाइवे के ओलो घाटी के पास 12 से 15 हथियारबंद नक्सलियों ने पहले ट्रक को रोका और ड्राइवर से चाबी ले ली। चाबी लेने जैसे ही ड्राइवर उसके पास गया, नक्सलियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दिया। साथ ही, उसके शव को ट्रक में डालकर आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते चालक का शव और ट्रक का इंजन टायर समेत सभी चीजे जलकर खाक हो गा।
ट्रक त्रिलोचन सिंह का बताया जा रहा है। ट्रक का नंबर-सी-04जेबी-8285 है। चालक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सैको थाना पहुंची। उससे पहले नक्सली भाग चुके थे। सैको थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित दमकल को सूचना दी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने आग बुझा ली। घटना की छानबीन करने एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीपीओ रणवीर सिंह, एसडीएम प्रणव कुमार पाल, प्रशिक्षु डीएसपी अशुतोष कुमार सत्यम और सैको थाना प्रभारी भगवान प्रसाद झा पहुंचे। गौरतबब है कि इस क्षेत्र में सबसे अधिक पत्थलगड़ी हुई है। अड़की प्रखंड क्षेत्र पड़ता है। ट्रक का ड्राइवर जागो सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। ट्रक राउलकेला से दुर्गापुर जमशेदपुर होते हुए जाना था। ट्रक में ड्राइवर अकेला था। ट्रक का सारा सामान जलने से पुलिस को भी ट्रक चालक के पिता का नाम और अमृतसर में किस मोहल्ले के रहने वाला है,यह जानकारी नहीं मिल पाई है।
कई जिलों में बंद का व्यापक असर
वहीं, नक्‍सलियों के झारखंड और बिहार बंद के दौरान सिमडेगा, खूंटी और चतरा में व्‍यापक असर दिख रहा है। लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चल रही हैं, बाजार भी बंद हैं। लोहरदगा, लातेहार में बंद का आंशिक असर दिख रहा है, मगर लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चल रही हैं। रामगढ़ में बंद बेहसर है। गढ़वा में भी बंद का असर नहीं सिर्फ रांची जाने वाली बसें नहीं खुलीं। पूर्वी सिंहभूम जिला में बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया। लंबी दूरी की बसें प्रभावित हुईं। हाईवे में घाटशिला रूट पर बसों का परिचालन बंद रहा। हाईवे में वाहनों की आवाजाही कम है। ग्रामीण क्षेत्र में दुकानें बंद रही।
साथियों की शहादत और पुलिस दमन के खिलाफ नक्सलियों के झारखंड, बिहार बंद के दौरान सिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा में बंद का व्यापक असर है। बाजार बंद है। गाड़ियां भी नहीं चल रही है। अन्य जिलों में भी लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं। अन्य जिलों में बंद का मिलाजुला असर दिख रहा है। रामगढ़ में बंद का असर नहीं है। गढ़वा में भी बंद का असर नहीं है। गुमला शहर में बड़े वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। दुकान प्रतिष्ठान बंद हैं। छोटे वाहनों का परिचालन आम दिनों की तरह हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का अघिक असर होने की सूचना है। चतरा में नक्सली बंदी का व्यापक असर है। वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। बस व टैक्सी पड़ावों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।सिमडेगा में बंद के दौरान एनएच पर सन्नाटा।
लोहरदगा जिले में नक्सली बंदी का मिला-जुला असर है। बंदी में यात्री वाहनों का परिचालन ठप है, जबकि रेल यातायात व्यवस्था आम दिनों की तरह चल रही है। बाजार-व्यवसाय पर बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग सामान्य दिनों की तरह खरीद-बिक्री कर रहे हैं। नक्सली बंदी को लेकर लोहरदगा पुलिस सजगता के साथ जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रखी है।