Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रबी फसलों में दाल व तिलहन की खेती पर जोर

 सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस वर्ष 2020-21 में रबी के प्रमुख फसलों में गेहूं के बाद दलहन व तिलहन की खेती करने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी के अनुसार इस वर्ष 38091 हेक्टेयर जमीन पर रबी के फसल लगाए जा रहे हैं। जिसमें सरकार द्वारा किसानों को कई प्रकार का सहायता उपलब्ध करा रही है। इससे निश्चित ही किसानों की आर्थिक सुधार होगा।

जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती वैसे ताे जिले के सभी 11 प्रखंडों में किया जा रहा है। इसके बावजूद बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, घाटशिला, धालभूमगढ़, पोटका प्रखंडों में सर्वाधिक किया जा रहा है। मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति तो सुदृढ होगा ही साथ ही नकदी कमाई भी होगी।