Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोल्हान विवि एवं संपूर्णानंद संस्कृत विव के बीच हुआ एमओयू

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणासी के बीच एमओयू हुआ है। एमओयू पर कोल्हान विवि के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजाराम शुक्ल ने हस्ताक्षर किए है। दोनों विश्वविद्यालय के छात्र अब संस्कृत तथा नैतिक शिक्षा को बढ़ाने का कार्य करेंगे। संस्कृत से पढ़ाई कर संस्कृति को बचाने का कार्य भी करेंगे। दोनों शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षक, छात्रों की मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक सामग्री का आदान-प्रदान तथा संस्कृति का भाव विषय पर कार्य करेंगे।

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा ने बताया कि मुख्यत: सात बिंदुओं पर समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय 230 वर्ष पुराना है। दोनों संस्थाओं के बीच भाषा, नवीन ज्ञान का विस्तार और निर्माण करेगी। किसी भी आर्थिक व्यवस्था को दोनों संस्थाएं मिलकर तय करेगी। यह समझौता तीन वर्ष के लिए हुआ है। दोनों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार परक पाठ्यक्रम के अनुसार उन्हें सहयोग किया जाएगा तथा सांस्कृतिक विनिमय किया जाएगा।