Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जाल में फंसी 30 किलो की 'घोल'.. यूं चमकी दो भाइयों की किस्मत

एक मछली ने मुंबई के दो मछुआरे भाइयों को एक ही दिन में लखपति बना दिया। शायद उन भाइयों को भी अंदाजा नही था कि उनकी किस्मत इस तरह बदलने वाली है। वह रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गए थए और किस्मत से उनके जाल में घोल मछली फंस गई। जब वे मछली को बाजार में बेचने गए तो वह 5.5 लाख में बिकी। आस-पास के लोगों के अनुसार बहुत दिनों के बाद यहां किसी को घोल मछली मिली।
मुंबई का मछुआरा महेश अपने भाई के साथ शुक्रवार को मछली पकड़ने गया था। मुर्बे तट पर उनको अपना जाल भारी लगा। जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनके जाल में घोल मछली फंसी थी। मछली का वजन लगभग 30 किलोग्राम था। महेश और उनके भाई द्वारा पकड़ी गई घोल फिश की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। सोमवार को मछली को बेचने के लिए बोली लगाई गई। मछली को खरीदने के लिए व्यापारियों की लंबी लाइन लगी थी। यह बोली बीस मिनट तक चली और और मछली को 5.5 लाख रुपये में एक व्यापारी ने खरीद लिया।