Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

किसान आंदोलन को लेकर सरकार और किसानों में चौथे दौर की वार्ता जारी

कृषि कानूनों (Farmers Law 2020) के खिलाफ दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest) जारी है। गुरुवार को प्रदर्शन का आठवां दिन है। किसानों को आज केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की बैठक होगी। जिसमें 32 किसान संगठन और तीन संयुक्त मोर्चा के किसान नेता शामिल होंगे। सभी किसान संगठन तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार बीच का रास्त निकालने की कोशिश कर रही है। किसानों से चल रही वार्ता के बीच पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां किसान आंदोलन को लेकर आधे घंटे से ज्यादा उनकी बैठक हुई। जिसके बाद सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन का इकॉनोमी-राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद अब किसानों के समर्थन में अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी पद्मभूषण सम्मान वापस कर दिया है।

कृषि कानून के विरोध में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण लौटा दिया है। 2015 में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था।