Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रामकृष्ण मिशन ऑडिटोरियम मोरहाबादी में जिलास्तरीय रबी फसल पर कार्यशाला, किसान सीख रहे तकनीकी गुर

रामकृष्ण मिशन ऑडिटोरियम मोरहाबादी में जिलास्तरीय रबी फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सुबह करीब 10.30 बजे से शुरू हुई इस कार्यशाला में जिले भर के किसानों की जुटान हुई है। मुख्य अतिथि रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने इस कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।

इसमें जिले भर के किसानों को कृषि वैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञ बतौर प्रशिक्षक उपस्थित किसानों को रबी फसल के उत्पादन में वृद्धि संबंधी तकनीकी बातों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा किसानों को मिट्‌टी जांच, उपयोग किए जाने वाले उर्वरक की मात्रा, जैविक खेती आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यशाला के दौरान बताया जाएगा कि किसानों को मौसम, क्षेत्र विशेष की मिट्टी की विशेषता और उपलब्ध साधन व सुविधाओं के बदौलत कैसे बेहतर से बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। कैसे कम पानी की उपलब्धता के बावजूद अच्छी फसल उगाई जा सकती है। यह कार्यशाला कई घंटे तक चलेगी। इसके अलग अलग सत्र होंगे। हर सत्र के विशेषज्ञ किसानों को अलग अलग तकनीकी पक्ष की जानकारी देंगे।