Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उपायुक्त छवि रंजन करेंगे कोविड की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा

शुक्रवार की शाम 4.30 बजे समाहरणालय सभागार कमरा नंबर 207 में उपायुक्त छवि रंजन रांची में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे तमाम अभियानों की समीक्षा करेंगे। बैठक में उपायुक्त पूर्व दिए गए निर्देश जिसमें बिना मास्क के शहर में घूमने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करेंगे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया था कि बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलेगी। साथ ही नजदीक के स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में ऐसे व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को होम आइसोलेशन में न भेज कर सीधे कोविड-19 सेंटर भेजा जाएगा। उपायुक्त इस अभियान में अब तक कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और कितने लोगों की कोरोना जांच हुई है, इसकी भी जानकारी लेंगे।

बताते चलें कि दो-चार दिन तक ही यह अभियान चलाकर बंद कर दिया गया। आखिर क्यों यह अभियान बंद किया गया, उपायुक्त इसका भी कारण पूछेंगे। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, उप विकास आयुक्त, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, सिविल सर्जन रांची, परियोजना निदेशक आइटीडीए, उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीपीएम जेएसएलपीएस रांची के उपस्थित रहने की उम्मीद है।