Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची से दिल्ली व मुंबई के लिए स्पाइस जेट की उड़ान 20 से

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट एयरलाइंस ने 20 दिसंबर से उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है। ये फ्लाइट रांची-दिल्ली-रांची व मुंबई-रांची-मुंबई के बीच उड़ान भरेंगी। इन दो फ्लाइटों के शुरू होने के बाद रांची एयरपोर्ट से कुल 17 फ्लाइटें हो जाएंगी। अभी रांची एयरपोर्ट से 15 फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। ये फ्लाइटें कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही हैं। स्पाइसजेट ने रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रबंधन को दिया था। इसे मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस के अधिकारी रांची एयरपोर्ट पहुंचे और रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा से मिले।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में गो-एयरलाइंस के सीईओ कौशिक खोना ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने रांची में गो-एयर को ज्यादा से ज्यादा कनेक्टिविटी और कार्गो टूरिज्म को बढ़ावा देने की मांग रखी। मौके पर गो-एयर के निदेशक कैप्टन रजीत रंजन व कारपोरेट हेड मोहित द्विवेदी उपस्थित थे।

You may have missed