Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड के इन जिलों में कनकनी का कहर, जानें अपने इलाके का हाल

झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार कनकनी बढ़ रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। मगर दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची समेत सभी जिलों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। राज्य में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास पहुंच जाने की संभावान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर का 28.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टेनगंज का 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकार्ड किया

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ अरब सागर में बने लो प्रेशर और राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी राज्य पर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 15 दिसंबर के बाद ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे जाता था। हालांकि इस माह कई बार तापमान 15 के नीचे पहुंचा। पुर्वानुमान के मुताबिक 20 दिसंबर तक हिमालय के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का टर्फ अपना असर दिखाएगा। इसका असर झारखंड पर बाद में देखने को मिलेगा।