Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

CM जगन को PM मोदी ने दी जन्मदिन पर बधाई, बोले- स्वस्थ्य जीवन की करता हूं कामना

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के सीएम वाई एस जगनमोहन रेड्डी (YS Jaganmohan Reddy) का आज जन्मदिन है। वो 48 साल को हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्ववीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम ने लिखा, ”आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना करता हूं।”

बता दें कि वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

अपने पिता के असामयिक निधन के बाद उन्हें कांग्रेस में मन मुताबिक तवज्जो नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी राह कांग्रेस से अलग कर ली। 2011 में वो कांग्रेस के साथ मतभेद होने पर अलग हो गए। इसी साल उन्होंने अपनी अलग पार्टी का गठन किया। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

You may have missed