Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में आज मिले 202 कोरोना पॉजिटिव, 82 रांची में

झारखंड का पाकुड़ जिला अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। यहां एक दिन पहले तक एक मरीज संक्रमित था, जो बुधवार को स्वस्थ हो गया। वहीं, पिछले कई दिनों से यहां कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इधर, राज्य के आधा दर्जन अन्य जिले भी संक्रमण मुक्त होने की ओर अग्रसर हैैं। इन जिलों में 15 या इससे भी कम मरीज ही अब भी संक्रमित हैं। इनमें गिरिडीह, गोड्डा, सिमडेगा, दुमका, लातेहार,  तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इनमें तीन जिलों में 10 से कम और बाकी तीन में 15 या उससे कम मरीज हैैं। लंबे समय राज्य का कोई जिला संक्रमणमुक्त हुआ है।

इधर, बुधवार को भी राज्य में 204 मरीज स्वस्थ हुए। अच्छी बात यह भी है कि 24 घंटे के भीतर राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। बुधवार को पूरे राज्य में 15,549 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 202 संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक रांची में कुल 82 नए संक्रमित मिले। इसके बाद धनबाद में 24, पूर्वी सिंहभूम में 20, रामगढ़ में 16 तथा गढ़वा में दस नए संक्रमित मिले।