Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में आज मिले 168 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 81; जानें ताजा हाल

 झारखंड में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में अब छिटपुट संख्या में ही नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां संक्रमण काफी कम होने से नियमित रूप से नए मरीज अब नहीं मिलते। पाकुड़ में तो 14 दिसंबर के बाद कोई नया मरीज नहीं मिला है और इस जिले में वर्तमान में कोई मरीज संक्रमित नहीं है। शुक्रवार को भी राज्य के 11 जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। इनमें गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

शुक्रवार को राज्य में कुल 12,219 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 168 संक्रमित पाए गए। इस तरह, जांच में पॉजिटिविटी रेट 1.37 फीसद रही। एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 81 नए संक्रमित मिले। हालांकि यहां 77 मरीज स्वस्थ भी हुए। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 21, धनबाद में 18, बोकारो में 16 नए संक्रमित मिले। नौ जिलों में एक से नौ की संख्या में ही नए संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 24 घंटे के भीतर 176 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई।