Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रमन की अटल विकास यात्रा में 22 सितंबर को शामिल होंगे पीएम मोदी

Default Featured Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का दूसरा चरण अटल विकास यात्रा के नाम से पांच सितंबर से शुरू हो रहा है। डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) में बम्लेश्वरी देवी की पूजा-अचर्ना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। पीएम जांजगीर में आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएम ने इसके लिए सहमति दे दी है।
मुख्यमंत्री निवास पर रविवार की शाम वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा पांच अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान लगभग छह हजार किमी का सफर तय किया जाएगा। यात्रा राज्य की 62 से अधिक विधानसभाओं में जाएगी। 42 आम सभा व 38 स्वागत सभा व रोड शो आदि का आयोजन होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा, नीतिन गडकरी समेत कुछ और केंद्रीय मंत्री भी विकास यात्रा में शामिल होंगे।