Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में चौथी बार बनाएंगे भाजपा की सरकारःमुदित शेजवार

Default Featured Image

रायसेन। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नेता मुदित शेजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने एवं प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए युवाओं को उत्साह एवं उमंग के साथ कार्य करना है। यही लक्ष्य लेकर हमें आगामी चुनाव में जीत का डंका बजाना है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित पटेल, मलखान सिंह लोधी, नितिन मालवीय आदि युवा मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।