Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर जारी

साल 2020 खत्म होने जाने जा रहा है। जाते-जाते भी ठंड (Cold) बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरा दर्ज किया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।