Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अलवर में 3 दिन में 5 सभा करेंगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजगढ़ से 20 को प्रवेश

Default Featured Image

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा जिले में 20 सितंबर को राजगढ़ से प्रवेश करेगी। वे जिले में तीन दिन में पांच सभा करेंगी। फिलहाल अलवर शहर में सभा का कार्यक्रम नहीं रखा गया है, जबकि राजगढ़, रामगढ़, तिजारा, किशनगढ़बास और बानसूर में सभाओं को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा 20 सितंबर को राजगढ़ से प्रवेश करेगी और यहां 4.30 बजे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 6 बजे मालाखेड़ा, 6.30 बजे महुआ और शाम 7 बजे अलवर में स्वागत होगा। मुख्यमंत्री अलवर में रात्रि विश्राम करेंगी। शहर से 21 सितंबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से रामगढ़ में सभा के लिए रवाना होंगी। यहां सुबह 11 बजे सभा होगी। वे दोपहर 12.30 बजे तिजारा पहुंच सभा को संबोधित करेंगी। कोटकासिम में दोपहर 2 बजे सभा होगी। इसके बाद शाहजहांपुर में शाम 4 बजे व नीमराना में 4.30 बजे स्वागत होगा। सीएम रात को नीमराना में ही रुकेंगी। 22 सितंबर को नीमराना से सुबह 10 बजे यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे बहरोड़ से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11 बजे बानसूर में सभा को संबोधित करेंगी।