Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शाह ने कहा- राजस्थान में वसुंधरा ही सीएम का चेहरा, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। शाह यहां तोतूका भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएंगी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर अघोषित हमला बताते हुए कहा