Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सीएम डॉ. रमन सिंह बेहद काम करते हैं, ऐसा मुख्यमंत्री मिलना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात : अमित शाह

शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह बेहद काम करने वाले मंत्री हैं और ऐसा मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य  को मिला है यह सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने वाले मंत्री हैं और ऐसा मंत्री बार-बार बनते रहें। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार आई तब गरीबों की सुध ली और गरीबों के विकास के लिए काम शुरू किया।