Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

CG में अब तक 1100 मिमी बारिश, उत्तर भारत से लौटने लगा मानसून

Default Featured Image

रायपुर। प्रदेश में अब तक 1100 मिमी औसत बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानी का मानना है कि इतनी बारिश कम नहीं है, क्योंकि राज्य में मानसून सीजन में औसत बारिश का आंकड़ा 1200 मिमी है। यहां से मानसून वापसी की घोषणा 12 अक्टूबर के बाद ही होगी। हालांकि उत्तर भारत से मानसून लौटने लगा है। शुक्रवार, शनिवार को हुई बारिश के बाद पारा गिरा था, लेकिन रविवार की सुबह से ही धूप खिल गई। पारा 27 डिग्री से चढ़ता हुआ 33 डिग्री पर जा पहुंचा। अभी पारा और चढ़ने का अनुमान है।
प्रदेश में फिलहाल अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा है जो तेज बारिश करवाए। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि एक सिस्टम 28-29 सितंबर तक सक्रिय होगा।
उत्तर भारत में मुसीबत
उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से राहत तो मिली, लेकिन किसानों के लिए मुसीबत हो गई है। कटाई के लिए खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। धान, कपास और सोयाबीन, उड़द की फसल को बारिश से 20 से 25 फीसद नुकसान होने की आशंका है। सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों को हुआ है।