Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कृषि मंत्री श्री पटेल ने श्रीमती कंचन बेन सोनी के निधन पर गहन दुःख जताया


कृषि मंत्री श्री पटेल ने श्रीमती कंचन बेन सोनी के निधन पर गहन दुःख जताया


 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 2, 2021, 21:28 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  श्री कमल पटेल ने  श्रीमती कंचन बेन सोनी  के  निधन पर  गहन दुख जताया है। उन्होंने शनिवार को राजगढ़ पहुंच कर श्रीमती सोनी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि  दी। श्री पटेल ने दिवंगत श्रीमती सोनी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बा स्नेह की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जाना सोनी परिवार के साथ ही स्वयं के लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।  श्री पटेल ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को  इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


अलूने