Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोरोना के बीच पैर पसारता बर्ड फ्लू, नॉनवेज खाएं पर 70 डिग्री सेल्सियस में पका हुआ

पूरा विश्व कोरोना महामारी की जंग लड़ रहा है। इसी बीच भारत में बर्ड फ्लू का संकट मंडरा रहा है। पक्षियों में होने वाली बीमारी है, जिसके कारण इंसानों में भी फैलती है। बर्ड फ्लू के नाम से प्रसिद्ध यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस एच—5 एन—1 की वजह से होती है।

बर्ड फ्लू चिकन, टर्की, मोर, बत्तख आदि से तेजी से फैलता हैं। यह इतना खतरनाक होता है कि इससे पक्षी और इंसानों की मौत हो सकती है। अभी तक बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है। एवियन इन्फ्लूएंजा के शिकार इंसान पर मौत का खतरा भी होता है। यह फ्लू संक्रमित पक्षियों से सेहतमंद पक्षियों में मल या संक्रमित पंखों के जरिए फैलता है। बर्ड फ्लू आते ही अधिकतर लोग चिकन, अंडे आदि खाना बंद कर देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बर्ड फ्लू के दौरान चिकन और अंडे खा सकते हैं या नहीं? तो आपको बता दें कि बर्ड फ्लू में आप चिकन या अंडे खा सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि यह अच्छे से पका हुआ हो यानी नॉनवेज खाएं पर 70 डिग्री सेल्सियस में पका हुआ होना चाहिए।