Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सरकारी खरीदी में विलंब से परेशान किसान व्यापारियों के हवाले कर रहे मक्का

कोंडागांव जिले के लगभग 65 हजार मक्का उत्पादक किसानों ने सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की आस में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की थी। मक्का की फसल तैयार होने के बाद सरकारी खरीदी में हो रहे विलंब के चलते जिले के अधिकांश मक्का उत्पादक किसानों ने अपनी फसल कम दाम पर व्यापारियों की हवाले कर रहे। वहीं विभागीय अधिकारी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के बाद फरवरी से मक्का खरीदी की बात कह रहे हैं। जिनमें 1850 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाना तय है।

जबकि सरकारी मक्का खरीदी में विलंब के चलते परेशानी से बचने किसान व्यापारियों के पास 1000 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल में बेच रहे। देखा जाए तो मंडी के खुदरा मूल्य के सापेक्ष सरकारी समर्थन मूल्य में लगभग 600 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर है।

जिले में वर्ष 2020-21 में 31.170 हेक्टेयर में मक्का का उत्पादन लिया है। जिसमें खरीब 128 .450 मैट्रिक टन व रवि में 121.216 मेट्रिक टन मक्का का उत्पादन होता है। जबकि वर्ष 2019-20 में 28.230 हेक्टेयर में खरीब124.140 मेट्रिक टन, रबी में 154.378 मेट्रिक टन मक्का का उत्पादन हुआ था।