Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से आयोजित सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा-2020 के सफल संचालन व्यवस्था तय करने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने कंट्रोल रूम में अधिकारी/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 02712 413 233 है। परीक्षा 8 से 10 जनवरी तक और 16 से 17  जनवरी तक होगी। परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दो पालियों में होगी। कलेक्टर  ने परीक्षा के लिए पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर को सहायक को आॅर्डिनेटर सुपरवाइजर व केएस पटले डीपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया है। परीक्षा केंद्र शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार रायपुर मे बनाया गया है।