Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का निधन, भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया

भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झीरम के शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला शुक्ला के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं।