Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्री गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्री गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट किया


 


भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 26, 2020, 15:12 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नागदा में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री  श्री थावरचंद गहलोत के घर जाकर  उनकी पुत्रवधू  श्रीमती  चंद्रकला गहलोत   के निधन पर शोक व्यक्त किया ।कुछ दिन पूर्व श्रीमती चन्द्रकला का निधन हुआ था। मुख्यमंत्री  श्री चौहान ने  शोक सभा   में सम्मलित होकर  दिवंगत  श्रीमती  गहलोत की  तस्वीर के  समक्ष  पुष्पांजलि  अर्पित  की।  इस अवसर पर उच्च  शिक्षा मंत्री  डॉ  मोहन यादव,  सांसद  श्री अनिल  फिरोजिया, विधायक  श्री  बहादुर  सिंह  चौहान, पूर्व  विधायक  श्री  दिलीपसिंह  शेखावत और स्थानीय  नागरिक  मौजूद  थे।


अशोक मनवानी

You may have missed