Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ में दो दिन में और बढ़ेगी ठंड

Default Featured Image

छत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद ठंड बढऩे के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हवा काफी नम है, जिसके कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। ये बादल छंटते ही रायपुर, बिलासपुर व बस्तर संभाग में ठंड फिर बढ़ेगी। इस दौरान रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों की अपेक्षा मैदानी इलाकों में हल्की ठंड पडऩे की संभावना है। राजधानी में 8 दिनों में रात का तापमान 5.5 डिग्री बढ़ चुका है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री था, जो शुक्रवार को 21.6 डिग्री था। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। अंबिकापुर, जशपुर, पेंड्रारोड व मैनपाट में भी ठंड एक तरह से गायब हो गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं पेंड्रारोड में भी रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री रहा। बिलासपुर में सबसे ज्यादा ठंड में कमी आई है। वहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा रहा है।