Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने ही हमें विज्ञान की तरफ आगे बढ़ने के बात कही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कोलकता के बाद सर्वाधिक समय हमारे रायपुर छत्तीसगढ़ में बिताया है। मुख्यमंत्री ने आश्रम में बिताए गए पलों का भी स्मरण किया और कहा कि स्वामी जी के कारण ही आज नारायणपुर अबूझमाड़ में परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य गतिविधियों की तारीफ की। बघेल ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ते देख सुखद अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अबूझमाड़ में मनरेगा के तहत तालाब व बाड़ी और गौठान योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के अधिकांश क्षेत्र का सर्वे नहीं हुआ है लेकिन हमारी सरकार सबको पट्टा देने की दिशा में काम कर रही है। हमारी सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चे-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो और स्वालम्बी बने।

You may have missed