आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में 3डी इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और रेडियोफ्रीक्वेंसी एबलेशन के माध्यम से असामान्य दिल की धड़कन का सफलतापूर्वक उपचार होना शुरू हो गया है। ट्रांस-कैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) की यह प्रक्रिया गंभीर एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस (एएस) के रोगियों के लिए आधारशिला चिकित्सा साबित हुई है। टीएवीआर ने अब एओर्टिक वाल्व रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में अपनी भूमिका को स्थापित किया है।
यह प्रक्रिया दो दिन पूर्व शुरू हुई। डा. केके साहू ने बताया है कि एडवांस प्रक्रिया की सफलता ने भविष्य में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में कई और अधिक जटिल और उन्नत प्रक्रिया के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। संस्थान में जल्द ही ओपन दिल की सर्जरी की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट का नाम राज्य के कार्डियक सेवाओं में अग्रणी है, जिसमें विभिन्न प्रकार की उन्नत कार्डियक प्रक्रियाएं अब तक संपन्न होती आई हैं। संस्थान ने 10 दिन के बच्चे से लेकर 104 साल तक के दिल के मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया है।
More Stories
नेशनल हाईवे पर लूट की नियत से कार पर पत्थरबाजी, एक सवार की हालत गंभीर, दो गिरफ्तार…
सीजी मॉर्निंग न्यूज: पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना…छत्तीसगढ़ में आज कई स्थानों पर पड़ सकती हैं…राजधानी में आज
बिलासपुर से नई उड़ानें: बिलासपुर से जगदलपुर, दुर्ग और जबलपुर उड़ान एक जून से